संदेश

खेल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

17 साल बाद सौरव गांगुली का छलका दर्द,बोले-ऐसा न होता तो मेरे नाम 50 से ज्यादा शतक होते

चित्र
 Written By : Romi Kindo  अपने जमाने में बाए हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली को अपने करियर में कई शतक चुकने का अपसोस है,दरअसल, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अंतररास्ट्रीय क्रिकेट में 38 शतक जमाए है,लेकिन उन्हें यह संख्या पसंद नहीं है।   भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (PTI) अपने जमाने में बाए हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली को अपने करियर में कई शतक चुकने का अपसोस है,दरअसल, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अंतररास्ट्रीय क्रिकेट में 38 शतक जमाए है,लेकिन उन्हें यह संख्या पसंद नहीं है। लेकिन उन्हें यह संख्या पसंद नहीं है. गांगुली ने 311 वनडे इंटरनेशनल और 113 टेस्ट मैच खेले. इंटरनेशनल करियर में उन्होंने कुल मिलाकर 18575 रन बनाए.गांगुली ने यह अफ़सोस तब जाहिर किया जब उनसे पूछा गया कि वह पुराने गांगुली को क्या सलाह देना चाहेंगे।  17 साल बाद छलका दर्द  गांगुली ने पीटीआई से एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं कई बार शतक लगाने से चूक गया, मुझे और अधिक रन बनाने चाहिए थे. मैंने कई बार 90 और 80 रन बनाए.’ गांगुली केआंकड़ों पर गौर करे तो पता चलता है कि वह 30 ...

ईडी के समन पर एक बार फिर पेश नहीं हुए राबर्ट वाड्रा

चित्र
 Written By : Romi Kindo नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी वाड्रा के व्यवसायी पति राबर्ट वाड्रा ब्रिटेन के हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में दूसरी बार ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। वाड्रा के वकील सुमन ज्योति खेतान ने कहा कि उनके मुवक्किल अपनी बेटी के ग्रेजुएशन समारोह में शामिल होने के लिए अदालत की पूर्व अनुमति से विदेश यात्रा कर रहे है।  10 जून को ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं होने के बाद उन्हें मंगलवार (17 जून )को पेश होने के लिए कहा गया था। अब ईडी उनके जवाब की जांच करने के बाद उन्हें नई तारीख जारी कर सकती है। वकील सुमन ज्योति खेतान ने कहा कि यात्रा की अनुमति नवीनतम समन जारी किये जाने से काफी पहले प्राप्त की गयी थी और ईडी को भी सुचना भेज दी गई है।   उन्होंने कहा " वाड्रा ने बार-बार कहा है कि वह ईडी के साथ अपना पूरा सहयोग देने के लिए उपलब्ध है,जैसा कि उन्होंने पहले भी किया है - विदेश से लौटने पर और विदेश में रहने के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपना बयान दर्ज करने के लिए भी। " गौरतलब है कि वाड्रा 10 जून को जारी समन पर यह कहते हुए हाजिर ...

भारत ' ए ' का हिस्सा रहे हर्षित को टीम के साथ रोका गया पांच गेंदबाजी विकल्प के साथ पहले टेस्ट में उतरेगा भारत

चित्र
                             हर्षित भारतीय टीम में शामिल Written By  : Romi Kindo  नई दिल्ली :  इंग्लैण्ड के विरुद्ध शुक्रवार से शुरू हो रही टेस्ट मैचों की सीरीज से ऐंन पहले भारतीय टीम ने अहम पहल करते हुए युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टेस्ट टीम में शामिल किया है। हर्षित भारत ' ए ' के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए थे और उन्हें वही रोका गया है। इंग्लैंड के लिए भारतीय टीम ने 18 सदस्यीय टीम घोसणा की थी और हर्षित अब उसके 19वे सदस्य होंगे। इस निर्णय से स्पष्ट है कि भारतीय टीम प्रबंधन इंग्लैण्ड की तेज व स्विंग वाली परिस्थितियो में तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा जताना चाहता है।  भारतीय टीम में पहले से ही जसप्रीत बुमराह,मोहम्मद सिराज,प्रसिद्ध कृष्णा,आकाश दीप और अर्शदीप सिंह जैसे तेज गेंदबाज शामिल है। हालांकि जसप्रीत बुमराह का सभी मैचों में खेलना तय नहीं है,इसलिए माना जा रहा है कि हर्षित राणा को विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। इंग्लैण्ड दौरे पर भारत ' ए ' की और से हर्षित को एक ही मैच खेलने का मौका ...

सादे कपड़ो में फायरिंग पुलिस ड्यूटी का हिस्सा नहीं

चित्र
  पंजाब में 2015 के फर्जी मुठभेड़ मामले में कहा.अहम साक्ष्य नष्ट करना भी ड्यूटी का हिस्सा नहीं  Written By :  Romi Kindo नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा है कि सादे कपड़ो में नागरिक वाहन को घेरकर सरकारी बन्दुक से फायरिंग करना पुलिस ड्यूटी का हिस्सा नहीं है। कोर्टने यह भी कहा कि अहम साक्ष्य को नष्ट भी ऑफिशियल ड्यूटी का हिस्सा नहीं और ऐसी स्तिथि में सीआरसीपी की धारा -197 के तहत मुकदमा चलाने के लिए पूर्व मंजूरी की जरुरत नहीं है।  शीर्ष अदालत ने कहा कि क्लाक ऑफ ऑफिशियल ड्यूटी का विस्तार उस कार्य तक नहीं हो सकता जिसका इरादा न्याय ही सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी मुठभेड़ के आरोपित नौ पुलिसकर्मियों की अपील खरिज करते हुए उन्हें समन करने और उन पर आरोप तय करने को सही ठहराने वाले हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा।  इसके आलावा सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता की अपील स्वीकार करते हुए हाई कोर्ट के आदेश के उस अंश को रद्द कर दिया जिसमे सीआरपीसी की धारा - 197 के तहत मुकदमा चलाने की पूर्व मंजूरी नहीं लेने के आधार पर साक्ष्य नष्ट करने के आरोपित डीसीपी के विरुद्ध मामला रद्द ...

जीएसटी प्रणाली में बदलाव को लेकर सरकार फिर सक्रीय

चित्र
 जीएसटी काउंसिल से पहले वित् मंत्री निर्मला सीतारमण की अप्रत्यक्ष कर बोर्ड के साथ 20 जून को अहम बैठक  Written By ;  Romi Kindo  नई दिल्ली : जीएसटी प्रणाली में बदलाव को लेकर सरकार फिर सक्रिय हुई है। जीएसटी काउंसिल किब आगामी बैठक से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क (सीबीआइसी )के अधिकारिओ के साथ आगामी 20 जून को अहम् बैठक करने जा रहे है।   हालाँकि इस दिन वित्त मंत्री आयकर विभाग के साथ भी बैठक करेंगी, लेकिन जीएसटी दरों में बदलाव और क्षतिपूर्ण सेस के मुद्दे की वजह से सीबीआइसी के साथ होने वाली बैठक अहम मानी जा रही है। बैठक में जीएसटी संग्रह के रुख दरों में तार्किक बदलाव जीएसटी पंजीयन से जुड़े नियम और क्षतिपूर्ण सेस जैसे मुद्दों पर सीबीआइसी के साथ चर्चा की जाएगी  बैठक के बाद ही जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक आयोजित की जाएगी। पिछले छः महीनो से जीएसटी काउंसिल की बैठक नहीं बुलाई गयी है जबकि चलन के मुताबिक हर तीन माह में एक बार जीएसटी काउंसिल की बैठक बुलाना जरुरी है,गाठ दिस्मबर में जीएसटी काउंसिल की आखिरी बैठक में यह निर्णय ल...

ईरानी हमले न रुके तो तेहरान को राख कर देगा इजरायल।

चित्र
 ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों की झड़ी से बौखलाए इजरायली रक्षा मंत्री की चेतावनी। ताज़ा इजरायली हमलो में ईरान के 150 ठिकाने बने निशाना,60 लोगो की मौत.नतजा और इस्फ़हान के परमाणु ठिकानो पर फिर से हमले भारी करने का नुकसान का अंदेशा।     Written By ; Romi Kindo  इजरायल और ईरान के बिच शनिवार को भी हवाई हमलो का सिलसिला जारी रहा। इजरायल के शुक्रवार को हमले के जवाब में ईरान ने शुक्रवार - शनिवार की रात इजरायली शहरों पर `300 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी और ड्रोन हमले किये है। मिसाइलों और ड्रोन को कई स्तरो पर रोके जाने के बाद बावजूद तेल अवीव,यरूसलेम और कई अन्य शहरों तक मिसाइलें और ड्रोन पहुंचने की सुचना है।  ईरानी हमलो में तीन लोग मारे गए है और 60 से ज्यादा घायल हुए है। ईरान ने इजरायल को भरी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। जबकि इजरायली हमलो में ईरान में कुल 138 लोगो के मारे जाने की सुचना है, 400 से ज्यादा घायल हुए है। इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि ईरान ने हमले बंद नहीं किये तो तेहरान को राख कर देंगे।  इजरायल ने कहा है कि ताज़ा हमलो में उसने 150 ईरा...

पोल वाल्ट में अर्मांड ' मोंडो डुप्लांटिस जैसा कोई नहीं

चित्र
Share on Facebook Share on WhatsApp  ओस्लो ( नार्वे ) :  स्वीडन के स्टार पोल वाल्टर अर्मांड ' मोंडो ' डुप्लांटिस ने गुरुवार को ओस्लो में हुए डायमंड लीग मुकब्ले में 6.15 मीटर की शानदार छलांग लगाकर नया मीट रिकॉर्ड बनाया। डुप्लांटिस पहले से ही 6.27 मीटर के साथ विश्व रिकॉर्ड के धारक है अमेरिका में जन्मे डुप्लांटिस ने 2004 में ओलम्पिक स्वर्ण जितने के आलावा तीन बार विश्व रिकॉर्ड तोडा था।  Written By ; Romi Kindo अर्मांड  डुप्लांटिस  डुप्लांटिस ने जीत के बाद कहा, मै बेहद संतुष्ट हूँ। यहां पहले कुछ बार मुस्किल हालत मिले थे ,लेकिन इस बार अच्छा मौसम रहा मैंने उसी का फयदा उठाया है। पहले प्रयास में डुप्लांटिस ने 5.62 मीटर की छलांग लगाई और इस ऊंचाई को सान्द्रे गुटोंमर्सेंन,बेन ब्रूडर्स और अर्नेस्ट जाओबिएना पार करने में असफल रहे।  5. 72 मीटर की ऊंचाई पर सैम केन्ड्रिक्स,मेन्नो व्लून,और एर्सु सास्मा प्रतियोगिता से बाहर हो गए, जबकि अनुभवी रेनॉड लविलनी ने आखिरी प्रयास में यह ऊंचाई पार की लेकिन इसके बाद प्रतियोगिता से हट गए। डुप्लांटिस और इमैनोइल करालिस 5.82 मीटर की ऊ...

खाली स्टेडियम में अभ्यास मैच खेलेगी भारतीय टीम

चित्र
 भारत की सीनियर टीम और भारत " ए " के बीच शुक्रवार को होने वाले चार दिवसीय अभ्यास मैच में टीम प्रबंधन इंग्लैण्ड के विरुद्ध टेस्ट मैच के पहले सही संयोजन तलाशने उतरेगा। इस मैच में कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन पर नजरे रहेंगी और अंतिम एकाद्शा में जगह  बनाने के लिए इन दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना है, Writen By : Romi Kindo यह मैच 20 जून से हेंडिग्ले में इंग्लैण्ड के विरुद्ध होने वाले सीनियर टीम का एकमात्र अभ्यास मैच होगा, किसी भी सीरीज से पहले इस तरह के मैच टीम के लिए महत्वपूर्ण होते है,मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने यह मैच खाली स्टेडियम में खेलने का विकल्प चुना है ताकि,विपक्षी टीम को उनकी राण निति की भनक न लगे।यूरोपीय फूटबाल क्लब लम्बे समय से ऐसा करते रहे है, भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के पिछले दौरे में भी ऐसा किया था,भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बुधवार को कहा था कि यह मैच भारत को तैयारी की दृस्टि से बेहद महत्वपूर्ण है,क्योकि सामान्य अभ्यास सत्रों से एक दिन में 90 ओवर गेंदबाजी और क्षेत्र रक्षण करने की क्षमता विकसित करन...

पश्चिम एशिया में भूराजनीतिक तनाव से टूटे भारतीय बाजार

चित्र
  मुंबई :  पश्चिम एशिया में बढ़ते भूराजनीतिक तनाव के बीच कमजोर वैश्विक संकेतो के चलते तेल व् गैस पावर  कैपिटल और गुड्स शेयरों में बिकवाली के कारण गुरुवार को घरेलू  शेयर बाजारों में एक प्रतिशत से जदकि गिरवतट दर्ज की गयी। बीएसई का मानक सूचकाँक सेंसेक्स 823.16 अंक की गिरावट के साथ 81.691.16 के स्तर पर बंद हुआ,कारोबार के दौरान यह 991.98अंक तक गिरा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 253.अंक गिरकर 24.888.20 पर बंद हुआ था'  जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध के प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि गरेलु बाजारों में गिरावट अब व्यापक स्तर पर विकसित हो रही है,जो अब लार्ज कैम्प शेयरों तक फ़ैल रहे है,मूल्याँकन समधी चिंताए मध्य पूर्व में तनाव के कारण तेल की बढ़ती कीमते निवेशकों के बीच जोखिम से बचने की प्रविर्ति को भढ़ावा दे रही है,इसके आलावा अमेरिका की और से प्रमुख व्यापारिक साझेदारी पर एक तरफा टैरिफ बढ़ोतरी समंधी खबरे भी अनिश्चिता बढ़ा रही है, 823.,अंक गिरकर 81.691के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स    5.98 लाख करोड़ रूपये घटा बाजार पूंजीकरण इस गिरावट से  विश्लेषकों का कहना है कि विदे...

प्रेमिका की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार, छह महीने के बाद हत्याकांड उजागर

चित्र
 Written By : Romi Kindo  गडग : कर्नाटक के गडग में एक 28 वर्षीय युवक को उसकी प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिफ्तार किया गया है।यह हत्याकांड छह महीने के बाद उजागर हुआ है ,युवक ने प्रेमिका ही हत्या उस पर शादी के लिए दबाव डालने के बाद की। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपित ने सबूत नष्ट करने के  प्रयास में उसकी लाश को दफन कर दिया था। मृतिका की पहचान 26 वर्षीय मधुश्री अंगडी के रूप में हुई,जो गडग तालुक के नारायणपुरा गावं की निवासी थी।   हत्या का आरोपित सतीश हीरामत भी उसी गावं का रहने वाला है। दोनों के बीच छह वर्षो से प्रेम सम्बन्ध थे। यह घटना छह महीने पहले हुई थी और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद शनिवार को आरोपित की गिरफ्तारी हुई। मधुश्री के माता -पिता ने उसके सतीश के साथ सम्बन्ध को अस्वीकार कर दिया था और उसे गडग में अपने रिश्तेदारो पास भेज दिया था। 16 दिसम्बर 2024 की रात वः अपने रिस्तेदारो के घर से निकल गयी और गायब हो गयी।  12 जनवरी 2025 को बेटागेरी पुलिस स्टेशन में एक लापता व्यक्ति की शिकायत दर्ज की गयी थी। गडग के पुलिस अधीक्षक बीएस नामगौड़ा ने कहा कि मधुश्री अपने...

LAND FOR JOBS CASE : लालू यादव ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, की है ये अपील

चित्र
 देश के पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने जमीन  के बदले नौकरी घोटाले मामले में सीबीआई की एफआईआर को ख़ारिज करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लालू  प्रसाद यादव की और से एफआईआर को खरिज करने की मांग की है।  Written By : Romi Kindo पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को सीबीआई की और से दर्ज एफआईआर को ख़ारिज कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट  दरवाजा खटखटाया है।जमीन  के बदले नौकरी घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज  है।  वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल लालू प्रसाद यादव की और से कोर्ट में पेश हुए। जमीन के बदले नौकरी मामले में जाँच और एफआईआर के साथ - साथ जाँच और उसके बाद आरोपपत्र क़ानूनी रूप से कायम नहीं रह सकते, क्योकि केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17 फ के तहत पूर्व मंजूरी प्राप्त करने में विफल रही है।  सुनवाई के दौरान कहा कि धारा 17 फ के तहत मंजूरी किसी भी लोक सेवक के खिलाफ जाँच या जाँच शुरू करने के लिए कानून की अनिवार्य आवश्य्कता है। ट्रायल ...

सिन्दूर की शक्ति। .... मेट्रो स्टेशन का होगा नाम,पहली सवारी होंगी महिलाये,लगेंगी वीरांगनाओ की मुर्तिया, जाने

चित्र
 इंदौर मेट्रो का कमर्शियल रन 31 मई से शुरू होगा, जिसका उद्धघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से वर्चुवल तरीके से करेंगे।पहली यात्रा शहर की महिलाये करेंगी,और सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के मेट्रो स्टेशन वीरांगनाओ के नाम पर होंगे,एक स्टेशन का नाम सिन्दूर होगा।  Written By ; Romi Kindo इंदौर मेट्रो MP की पहली मेट्रो सेवा है,PM नरेंद्र मोदी इस सेवा का शुभारंम करके इस दिन और खास बनाने जा रहे है,वे भोपाल में एक कार्यक्रम शामिल होने के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।  पहली सवारी महिलाएं करेंगी  मेट्रो की पहली सवारी बनकर महिला सफाई कर्मचारी और टीसीएस, इंफोसिस जैसी कम्पनियो में काम करने वाली महिलायें शामिल होंगी। ये महिलाएँ सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर काम करती है। सुपर प्रा योरिटी कॉरिडोर 5.9 किलोमीटर लम्बा है, बने मेट्रो स्टेशनो के मान वीरांगनाओ के नाम पर रखे गए है।  Share on Facebook Share on WhatsApp

MP में कोरोना के बढ़ते केस से टेंशन,इंदौर में नए 4 पॉजिटिव केस,जानिए और किन शहरों में मिले मामले

चित्र
 Corona case MP : इंदौर में बुधवार को कोरोना के 4 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है,पीछे 5 दिनों से शहर में कुल 11 नए मरीज मिल चुके है, जिससे जनवरी से अब तक संक्रमितों की संख्या 15 हो गयी है।  Written By  : Romi Kindo  मध्यप्रदेश में कोरोना तेजी से फ़ैल रहा है. वही इंदौर में एक बार फिर कोरोना वायरस चिंता का विषय  है. क्योकि बुधवार को शहर में कोविड - 19 के चार नए मामले सामने आये है,इनमे से तीन मरीजो के ट्रैवल हिस्ट्री यूके,केरल,और मुंबई से जुडी है,इंदौर में पिछले पांच दिनों में कुल 11 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले है,इस साल जनवरी में अब तक शहर में कुल 15 कोविड- 19 मामले सामने आ चुके है,इसके आलावा उज्जैन में 1 कोविड केस सामने आया है, इसे देखते हुए MP अब तक 16 कोविड मरीज सामने आ चुके है, इन नए मामलो को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।   इंदौर में 4 नए पॉजिटिव केस दरअसल, इंदौर में एक बार  फिर   कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है,पिछले 24 घंटे में छर नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है,स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हाल ही में जो चार मरीज मिले है,उनमे 4...

मणिपुर में 44 विधायक नई सरकार बनाने को तैयार,BJP नेता ने किया दावा,राजनीतिक हलचल तेज { Manipur Politics }

चित्र
 इंफाल : मणिपुर में इस समय राजनीतिक हलचल काफी तेज हो चुकी है, इसलिए क्योकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक थोकचोम राधेश्याम सिंह ने बुधवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात के दावा किया कि 44विधायक नयी सरकार बनाने के लिए तैयार है, Written By : Romi Kindo थोकचोम राधेश्याम सिंह ने 9 अन्य विधायकों के साथ राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की,उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 44 विधायक जनता की इच्छा के अनुसार सरकार बनाने के लिए तैयार है, उन्होंने राज्यपाल को यह जानकारी दी है,सिंह ने कहाँ, "हमने इस मुद्दे के लिए क्या समाधान हो सकते है,इस पर चर्चा की " उन्होंने कहाँ, ' राज्यपाल ने हमारी बातों पर गौर किया और लोगों के सर्वोत्तम हित में कार्रवाई शुरू करेंगे,"यह पूछे जाने पर कि क्या वह सरकार बनाने का दावा करेंगे,तो  उन्होंने कहाँ कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा।   सिंह ने कहाँ "हालंकि,यह बताना कि हम तैयार है, सरकार बनाने का दावा पेश करने जैसा है,विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रत ने 44 विधायकों से व्यक्तित्व और संयुक्त रूप से मुलाकात की है,किसी ने भी नयी सरकार के गठन का व...

महाकालेश्वर मंदिर में VIP कल्चर पर फिर से सवाल, रो पड़े बाइक राइडर दंपत्ति - Mahakal temple VIP Culture

चित्र
महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में बाबा महाकाल दर्शन करने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में भक्त आते है,लेकिन मंदिर में जारी VIP Culture से आम श्रद्धालुओं की भरी परेशानी का सामना करना पड़ता है, इस दौरान मंदिर के स्टाफ द्वारा कई बार बदसलूकी के मामले सामने आते है,यहाँ आये दिन कर्मचारियों और श्रद्धालुओं के बिच विवाद की स्तिथि बनती है,ऐसा ही वाक्य फिर हुआ।  Written By  : Romi Kindo गार्डो पर अभद्र व्यवहार करने आरोप  महाकाल मंदिर पहुंचे आल इंडिया बाइक राइडर दंपत्ति भी मदिर के स्टाफ द्वारा की गयी बदसलूकी का सीकर हो गए,बाइक राइडर दंपत्ति ने सोशल मीडिया पर मंदिर में उनके साथ कर्मचारियों द्वारा अभद्रता व कण्ट्रोल रूम में ले जाकर पूछताछ करने, भगवान के दर्शन तक नहीं करने देने जैसे गंभीर आरोप लगाए है,बाइक राइडर दंपत्ति ने धर्म के नाम पर व्यापार होने का आरोप लगाया है उनका कहना है कि यहाँ नियम श्रद्धालुओं पर लागु होते है,VIP के लिए सब छूट है,  वीडियो जारी कर बदसलूकी का लगाया आरोप  बाइक राइडर दंपत्ति ने वीडियो जारी कर बदसलूकी आरोप लगाया है,इसमें कहा गया है, " 2 घंटे लाइन ,इ लगने के बाद भ...

कश्मीर से - गुजरात ,पंजाब - राजस्थान तक, पाकिस्तान से सटे बार्डर इलाको में कल फिर मॉक ड्रिल

चित्र
 22 अप्रैल को हुए पहलगाम अटैक का बदल लेने के लिए भारत ने 6 - 7 मई को ऑप्रेशन सिन्दूर लांच किया था ,करीब 25मिनट तक चले इस ऑपरेशन में भारतीय सेना और Pok में बने 9 आतंकी ठिकानो को तबाह कर दिया था। इस आपरेशन में भारतीय सेना ने जैस -ए मोहम्मद, लस्कर - ए तैयबा और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के ठिकानो को उड़ा दिया था।  Written By : Romi kindo पाकिस्तान से सटे राज्यों में गुरूवार शाम को मॉक ड्रिल, ये मॉक ड्रिल गुजरात, पंजाब और राजस्थान और जम्मू कश्मीर में होगी, इस दौरान लोगो को सतर्क रहने की हिदायत दी जाएगी।   सरकार ने 4 राज्यों गुजरात, पंजाब,राजस्थान  कश्मीर ने मॉक ड्रिल करने  आदेश दिया है, इन 4 राज्यों  की सीमा ही पकिस्तान से लगती है,भारत और पाकिस्तान के बिच 3300 किलोमीटर से ज्यादा लम्बी सीमा है,जम्मू कश्मीर से लगने वाली  नियंत्रण रेखा यानि LoC कहा जाता है,जबकि,पंजाब,राजस्थान, गुजरात  लगने वाली सीमा अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) कहलाती है।  इससे पहले भी केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बिच 7 मई को देश के 244 जिले में मॉक ड्रिल करने का ऐलान...

5साल में कोरोना के वैरिएंट बदले है तो क्या वैक्सीन भी बदली है ? क्या कहती है Yale University की रिसर्च

चित्र
 कोरोना फिर दुनिया को डरा रहा  है,मरीजों की संख्या बढ़ रही है, अस्पतालों पर भी दबाव बढ़ रहा है,हांगकांग और सिंगापूर से शुरू हुआ इस बार का वायरस भारत -अमेरिका समेत कई अन्य देशो में न सिर्फ बढ़ रहा है,बल्कि लोगो के मौत के मामले भी सामने आ रहे है,नए वैरिएंट NB.1.8.1 और _F.7 की एंट्री ने पूरी दुनिया को चौकन्ना कर दिया है। Written By : Romi kindo कोविड 19 को शुरू हुए 5 साल हो चुके है, लेकिन वायरस  खत्म नहीं हुआ है,यह हर साल नया रूप लेकर आता है,कभी डेल्टा, कभी ओमीक्रॉन और अब NB. 1. 8.1और LF.7 जैसे वैरिएंट,कई लोग नए वायरस से बचने के लिए वैक्सीन की  बूस्टर डोज को लेकर  चर्चा कर  रहे है, बड़ा सवाल उठता है, क्या कोविड वैक्सीन भी बदली है ?तो कितनी असरदार है, ये बदली हुई वैक्सीन ? अमेरिका में Yale University की रिसर्च इस सवाल का जवाब देती है।  विश्वस्वाथ्य संगठन (WHO) ने NB.1.8.1और LF.7 को फ़िलहाल ' variants Under Monitoring ' कैटेगिरी में रखा गया है,हालाँकि ये ' Variants of Concern'  या ' Variants of interest ' नहीं है, लेकिन चीन और एशिया के कुछ हिस्सों  में...

पिता की दोस्त कि हैवानियत, भोपाल में 17 लड़की से रेप, पेट दर्द से खुला राज

चित्र
 पुलिस ने बताया की लड़की ने उन्हें बताया की यादव ने एक बार उसके घर आने के दौरान उसका फ़ोन नंबर माँगा था जो उसने दे दिया। यह जानकारी सुखी सेवनिया पुलिस थाने के प्रभारी रामबाबू चौधरी ने इंडिया टुडे टीबी को दी। इसके बा उसने उसे नियमित रूप से..  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 17 साल की लड़की के साथ पिता के दोस्त ने ही रेप कर दिया।  111वी क्लास में पढ़ने वाली पीड़िता के पेट में दर्द के बाद यह मामला सामने आ गया। जिसके बाद उसके माता - पिता उसे अस्पताल ले गए। वहां पता चला की वह गर्भवती है। आरोपी की पहचान आकाश यादव के नाम से हुई,बताया जा रहा है कि वह लड़की के पिता के एक करीबी दोस्त ला साला है।दोनों परिवारों के बिच घनिष्ठ सम्बन्ध होने के कारण  एक - दूसरे के घर आना - जाना लगब रहता था, जिससे उनके बिच जान - पहचान और विश्वास का रिस्ता बन गया था।  पुलिस बताया कि लड़की ने उन्हें बताया कि एक बार उसके घर आने दौरान उसका फ़ोन नंबर माँगा था जो उसने दे दिया। यह जानकारी सुखी सेवनियो पुलिस थाने के प्रभारी रामबाबू चौधरी ने इण्डिया टीबी ...

इंग्लैंड़ में अब तक 3 भारतीय कप्तान ही जीत पाए है सीरीज,धोनी, कोहली के नाम शामिल नहीं

चित्र
 इंग्लैंड की धरती पर India को अब तक 3 भारतीय कप्तान ही टेस्ट सीरीज जीता पाए है। इनमे कपिल देव, राहुल द्रविड़,और अजित वाडेकर के नाम शामिल है।  Writtten By ; Romi kindo India vs England Test Series : आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहा वह 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान हो चूका है। जिसमे कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमण गिल को मिली है और ऋषभ पंत को उपकप्तान बांया गया है।  स्काड में युवा और अनुभवी प्लेयर्स है,ऐसे में गिल के कंधो पर इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जिताने की जिमेदारी होगी।  3 भारतीय कप्तान ही जीता पाए टेस्ट सीरीज  भारत ने इंग्लैंड  पर पहला टेस्ट मैच साल 1932 में खेला था,जिसमे टीम इंडिया को 158 रनो से हार का मुँह देखना पड़ा था,तब टीम इंडिया के कप्तान सीके नायडू थे। 1932 से लेकर अब तक भारतीय टीम सिर्फ 3 बार इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीत पाई है। 1971 में अजित वाडेकर की कप्तानी में,1986 में कपिल देव की कप्तानी में और 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में India ने इंग्लैण्ड में टेस्ट सीरी...

इस हप्ते सिनेमा घरो में इन साउथ मूवीज का होगा धमाका, दूसरी फिल्म 2025 की है मोस्ट अवेटेड

चित्र
इस हप्ते बड़े पर्दे पर 3 नए धमाकेदार तेलगु मूवीज रिलीज होने वाली है,आपको एक साथ कई तरह के जबरदस्त ड्रामे देखने मिलने वाले है।  Written By ; Romi kindo  टॉलीवूड इस हप्ते सिनेमाघरों में कई रोमांचक फिल्मे रिलीज करने के लिए तैयार है,इन फिल्मो में कई ऐसी कहानियाँ जो दिल को छूने वाली है और जो काफी चर्चा में रही है। कुछ फिल्मे बड़े नामों से बनी है, जबकि कुछ में नए चेहरे नजर आने वाले।अगर आप इस हप्ते रोमांटिक, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर कुछ देखना चाहते है तो ये 3धमाकेदार फिल्मे देखते है जो आपके लिए पैसा वसूल है,   इस हप्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली तेलगु फिल्मे - "भैरवम" कास्ट ; बेलमकोंडा, साई श्रीनिवास, नारा रोहित,मंचू मनोज  रिलीज की तारीख 30मई,2025  "भैरवम "तमिल  एक्शन ड्रामा गरूड़न की आधिकारिक तेलगु रीमेक है, जिसमे सूरी ने अभिनय किया था, कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो बचपन के  दोस्तों का  वफादार साथी बन जाता है। तीनो अतीत दर्दनाक होता है जो उन्हें गहराई से बांधता है। इस फिल्म जैसे ही ईर्ष्या और विश्वासघात के सामने आने पर विस्वास खत्म होने लगता है। ल...