गगन यात्री शुभांशु 19 जून को भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान
रॉकेट की तकनिकी समस्या को किया गया ठीक,चार बार टल चुकी है लॉन्चिंग।अंतरिक्ष में भारत का परचम फ़ीर लहराने का चार दशकों का इन्तजार होगा खत्म।
Written By ; Romi kindo
अंतरिक्ष में भारत का परचम फिर लहराने के लिए 41 साल से किया जा रहा इंतजार कुछ ही दिनों में समाप्त हो सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन ( ISRO) ने शनिवार को बताया की एक्सिओम - 4 मिशन को 19 जून को लॉन्च करने की तैयारी है।रॉकेट की तकनिकी समस्या को ठगीक कर लिया गया है।
इस मिशन के तहत गगनयात्री शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्षयात्रिओ के साथ स्पेसएक्स के फाल्कन - 9 रॉकेट से अंतररास्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस ) के सफर पर रवाना होंगे। शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। राकेश शर्मा 1984 सोबियत संघ के सोयुज अंतरिक्षयान से अंतरिक्ष स्टेशन सैल्यूट 7 पर गए थे।
राकेश शर्मा भारत के पहले अंतरिक्षयात्री है। एक्सिओम स्पेस के एक्सिओम -4 मिशन के तहत अंतरिक्षयात्रिओ को 11 जून को फ्लोरिडा के नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरनी थी लेकिन इससे कुछ समय पहले फाल्कन -9 रॉकेट में तरल ऑक्सीजन रिसाव करना पड़ा था।
एक्सिओम मिशन इससे ोेहले भी तीन बार टालना पड़ा था। अंतरिक्षयात्रिओ को 29 मई को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से आईएसएस के सफर पर रवाना होना था,लेकिन इसे आठ जून तक टाला गया था। इसके बाद 10 जून तक टाला गया। फिर खराब मौसम के कारण एक दिन के लिए टाला गया था। इसरो ने कहा फाल्कन -9 रॉकेट में देखे गए तरल ऑक्सीजन को ठीक कर लिया गया है।
टिप्पणियाँ