विमान दुर्घटना पर बातचीत पारदर्शी होगी : एन चंद्रशेखरन
मुम्बई : टाटा समुह के चेयरमेन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि भले ही यह कठिन समय हो लेकिन जिम्मेद्दारी और सही कार्य करने से पीछे नही हटेगा।एअर इंडिया का स्वामित्व रखने वाला समूह विमान दुर्घटना पर अपनी बातचीत पर पारदर्शी रहेगा।
Written By : Romi Kindo
![]() |
एन चंद्रशेखरन |
इस समय चारो ओर बहुत सारी अटकले है। कुछ सही हो सकती है,कुछ गलत भी। मै धैर्य रखने का आग्रह करना चाहता हूँ। यह नियमित उड़ान आपदा में क्यों बदली,इसे समझने में जांचकर्ता हमारी मदद करेंगे।
एक बार जब हम तथ्यों की पूष्टि कर लेंगे,तो इसकी जानकारी देने में पारदर्शी होंगे। कर्मचारियों को भेजे गए एक आतंरिक भावुक सन्देश में उन्होंने कहा कि जब टाटा संस ने एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था तो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पहली और सबसे बड़ी प्राथमकिता थी।
इससे कोई समझौता नहीं किया गया।यह सन्देश एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के एक दिन बाद आया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत मुश्किल क्षण है। हम सदमे है। किसी परिचित को खोना एक त्रासदी है, एक साथ इतनी सारी मौते होना समझ से परे है। यह टाटा समूह का सबसे काला दिन है।
इस समय शब्दों की साँत्वना नहीं मिल सकती लेकिन मेरी संवेदनाये मारे गए घायल लोगो के परिवारों और प्रियजनों के साथ है।
मै कहना चाहता हूँ किआपकी तरह हम भी समझना चाहते है कि क्या हुआ। उन्होंने कहा की 24 घंटे में दुर्घटना कि जांच के लिए ब्रिटेन और अमेरिका से जांच दल अहमदाबाद पहुंचे है। उन्हें हमरा पूरा सहयोग है।
टिप्पणियाँ