प्रेमिका की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार, छह महीने के बाद हत्याकांड उजागर

 Written By : Romi Kindo 


गडग : कर्नाटक के गडग में एक 28 वर्षीय युवक को उसकी प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिफ्तार किया गया है।यह हत्याकांड छह महीने के बाद उजागर हुआ है ,युवक ने प्रेमिका ही हत्या उस पर शादी के लिए दबाव डालने के बाद की। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपित ने सबूत नष्ट करने के  प्रयास में उसकी लाश को दफन कर दिया था। मृतिका की पहचान 26 वर्षीय मधुश्री अंगडी के रूप में हुई,जो गडग तालुक के नारायणपुरा गावं की निवासी थी।  

हत्या का आरोपित सतीश हीरामत भी उसी गावं का रहने वाला है। दोनों के बीच छह वर्षो से प्रेम सम्बन्ध थे। यह घटना छह महीने पहले हुई थी और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद शनिवार को आरोपित की गिरफ्तारी हुई। मधुश्री के माता -पिता ने उसके सतीश के साथ सम्बन्ध को अस्वीकार कर दिया था और उसे गडग में अपने रिश्तेदारो पास भेज दिया था। 16 दिसम्बर 2024 की रात वः अपने रिस्तेदारो के घर से निकल गयी और गायब हो गयी। 

12 जनवरी 2025 को बेटागेरी पुलिस स्टेशन में एक लापता व्यक्ति की शिकायत दर्ज की गयी थी। गडग के पुलिस अधीक्षक बीएस नामगौड़ा ने कहा कि मधुश्री अपने प्रेमी से शादी के लिए दबाव बना रही थी ,जिससे उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। जांच में पता चला कि 16 दिस्मबर की रात सतीश ने मधुश्री को नरायणपुरा के पास एक फार्महाउस ले जाकर एक तीखी बहस के बाद उसका गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। 

हत्या के बाद सतीश ने उसके शव को दफनाया और उसके बारे में अनजान होने का नाटक करने लगा। संदेह से बचने के लिए उसने पेट्रोल पंप पर फिर से काम शुरू कर दिया और समय - समय पर दफ़नाने के स्थान पर उसके अवशेषों को अन्यंत्र बिखरने और सबूत नष्ट करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया की मामले में  तकनीक साक्ष्य के माध्यम से एक महत्वपूर्ण सफलता मिली। मधुश्री के फ़ोन से एक संदेश पिंग उस स्थान पर आया जो सतीश के बयान से मेल नहीं खाता था,जिससे संदेह बढ़ा। पूछताछ के दौरान सतीश ने अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस को दफनाने के स्थान पर ले गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक और हवाई हादसा

विमान दुर्घटना पर बातचीत पारदर्शी होगी : एन चंद्रशेखरन

Sitaare Zameen Par Box Office Day 1 : थिएटर्स में छाई आमिर खान की 'सितारे जमीन पर'पहले दिन कमाए इतने करोड़