PM आवास राशि अटकी !कब होगा जारी,CEO ने दी जानकारी

 Written By : Romi Kindo 

अधिकारियो के अनुसार 100 हितग्राहियो को प्रथम किश्त की राशि जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा जारी की कर दी गयी है। प्रथम किश्त की राशि संबधित हितग्राहियो के खातों में अंतरण हो चूका है। 


PM AAVAS YOJNA : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतगर्त जनपद पंचायत मगरलोड में वर्ष 2025-26 में 100 आवास निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। अधिकारियो के अनुसार 100 हितग्राहियो को प्रथम किश्त की राशि जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा जारी कर दी गयी है। प्रथम किश्त की राशि संबधित हितग्राहियो के खातों में अवतरण हो चूका है। 

PM Aavas योजना : सॉफ्ट पोर्टल में उपडेट नहीं 

दूसरी किश्त नहीं मिलने पर निर्माण कार्य रुका है। इधर सीईओ दिव्या ठाकुर ने बताया कि आवास सॉफ्ट पोर्टल में उपडेट नहीं हुआ है,जिसके कारण दूसरी किश्त की राशि जारी करने के के लिए आर्डर शीट में नाम प्रदर्शित नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया की उक्त कारणों से प्रगति प्रभावित हो रही है। इस सम्न्बंध में सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तवने बताया कि जनपद पंचायत मगरलोड से जानकारी मिलने के बाद पोर्टल में सुधार के लिए उच्च कार्यालय को पत्र भेजा गया है। 

समस्या निराकरण के बाद दूसरी किश्त की राशि जारी कर दी जाएगी। तकनिकी कारणों से दूसरी किश्त में दिक्क्त आ रही थी। बता दे कि 20 जून के अंक में पत्रिका ने पीएम आवास निर्माण के लिए दूसरी किश्त बाट रहे है हितग्राही शीर्षक से प्रमुखता से समाचार में प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशन के बाद इसे जिला पंचायत सीईओ ने गंभीरता से लिया। पश्चात अपने मातहत अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित भी किया। अब उम्मीद है कि जल्द ही पोर्टल उपडेट होने के बाद हितग्राहियो को दूसरी किश्त जारी की जाएगी इससे हितग्राहियो ने राहत की साँस ली है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक और हवाई हादसा

विमान दुर्घटना पर बातचीत पारदर्शी होगी : एन चंद्रशेखरन

Sitaare Zameen Par Box Office Day 1 : थिएटर्स में छाई आमिर खान की 'सितारे जमीन पर'पहले दिन कमाए इतने करोड़